
सनराइजर्स, मलौली किंग्स इलेवन व पैंथर ने जीते मैच
Barabanki News - सआदतगंज के मलौली गांव में चल रही एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मलौली सनराइजर्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मलौली किंग्स ने जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में मलौली इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल और फाइनल मंगलवार को होंगे।
सआदतगंज। क्षेत्र के मलौली गांव में चल रही एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को तीन महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। पहले रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स व दूसरे में मलौली किंग्स व तीसरे में मलौली पैंथर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच मलौली किंग्स इलेवन व मलौली पैंथर के मध्य खेला गया। मलौली किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान के 37 रनों व विपिन के 31 रनों की मदद से टीम निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मलौली सनराइजर्स की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए आठ ओवरों में 115रन बनाकर मैच को टाई करा दिया।
सुपर ओवर में सनराइजर्स ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला मलौली किंग्स इलेवन व मलौली पैंथर के बीच खेला गया। अपने दूसरे मैच में मलौली पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनय के 31 व अरशद के 19रनों के सहयोग से आठ ओवरों में 93 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी किंग्स इलेवन ने विपिन के 28 व शाह हसन के 23 रनों की मदद से सात ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। वहीं तीसरे मुकाबले में मलौली इंडियंस व मलौली पैंथर के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मलौली इंडियंस ने विष्णु के 43रनों व रवि के 33 रनों की मदद से आठ ओवरों में 120रन बनाए। जवाब में मलौली पैंथर की टीम ने अरशद के 73 रनों व मटरू के 27रन की मदद से मात्र सात ओवर में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में रोमांच पैदा कर दिया। मंगलवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर केसरी मिश्र, मोनू मिश्र, विवेक मिश्र मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




