बच्चों में बांटे गए रिपोर्ट कार्ड, दिखा उत्साह
Barabanki News - बाराबंकी में वार्षिक परीक्षा के परिणाम वितरण के दौरान बच्चों में उत्साह देखा गया। प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में परीक्षा फल और नए सत्र की किताबें वितरित की गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय छिलगवां में भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की सराहना की।

बाराबंकी। वार्षिक परीक्षा समाप्त होने पर कई परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा फल वितरण किया गया। इसमें बच्चों में उत्साह देखने को मिला। सैदनपुर संवाद के अनुसार सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय के प्रधानाध्यापक द्वारा परीक्षा फल वितरण और नये सत्र की पुस्तकों का वितरण प्रधानाध्यापक की देख रेख में ग्राम प्रधान निसार मेंहदी ने किया। कक्षा 5 के बच्चों को परीक्षा फल वितरण के पश्चात उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पवन कुमार मिश्रा,सोनू मौर्या,ऊषा कुमारी,एकता यादव,उपमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।निन्दूरा संवाद के अनुसार विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय छिलगवां में बच्चों को परीक्षा फल वितरण एवं नव प्रवेशित बच्चों के स्वागत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रेरणा गीत और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत रचनाओं को प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर ने बताया कि बच्चे राष्ट्र की नींव है और इस नींव को शिक्षक जितनी मेहनत और लगन के साथ मजबूती से स्थापित करेंगे तो उनके द्वारा किए गए इन कार्यों की सराहना समाज अवश्य करेगा। इस मौके पर इंचार्ज अध्यापक रामचंद्र यादव, संदीप वर्मा, शिव शंकर सिंह, रेखा वर्मा, सुनील कुमार व चित्रलेखा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


