Barabanki News: हाईवे पार कर रही वृद्धा की वाहन की टक्कर से मौत
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Barabanki News: हैदरगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में भटखेरा गांव के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भटखेरा गांव के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पार कर रही वृद्धा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भटखेरा गांव निवासी पियारा (61) पत्नी बुधई रावत शुक्रवार दोपहर मवेशियों के लिए घास काटने के लिए खेत गई थी। वह सिर पर घास का बोझ रह कर लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पार कर ही थी। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा गंभीर घायल हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई।
लोगों ने घायल वृद्धा को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करााय है।


