सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - रामसनेहीघाट में एक बुजुर्ग साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को कोटवा धाम मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल

रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र में कोटवा सड़क-कोटवा धाम मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोपालपुरवा निवासी शिवकुमार (60) सोमवार को घरेलू सामान खरीदने के लिए कोटवा सड़क बाजार गए थे। सामान लेकर वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान शांति नगर चौराहे के पास गाजीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।