ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बाराबंकीबूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान परेशान

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान परेशान

बाराबंकी। तीन दिन से छाई बदली के बाद शनिवार की सुबह बूंदाबांदी शुरू

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,बाराबंकीSat, 20 Nov 2021 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बाराबंकी। तीन दिन से छाई बदली के बाद शनिवार की सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह से ही सूरज नहीं निकला। जिससे अचानक ठंड बढ़ने लगी और आलू बुवाई व धान की कटाई कर रहे किसान परेशान दिखे।

जिले में अभी आलू की बुवाई और तराई क्षेत्र में धान की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली तो किसान परेशान हो गए। 3 दिन से हो रही बदली शनिवार कि सुबह बूंदाबांदी में बदल गई। वही जगह-जगह लोग ठिठुरते नजर आए। क्रय केंद्रों पर धान बेचने पहुंचे किसान पन्नी और तिरपाल से धान लदी ट्रालियो को ढकते नजर आए। क्रय केंद्रों पर धान उठान ना होने से केंद्र प्रभारी भी धान बचाने को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें