विवाहिता को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ मारपीट

विवाहिता को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ मारपीट

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके पति ने मारपीट की। मायके जाते समय एक युवक ने उसे पकड़ा और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि...

Sep 12, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इससे आहत विवाहिता पैदल ही अपने मायके जाने लगी। रास्ते में सुनसान स्थान पर गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का विवाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ससुराल में उसके पड़ोस में रहने वाला शिवम उसपर गलत नियत रखता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे वह पति को अक्सर शराब पिलाता है। पीड़िता ने बताया कि उसे देखते ही अश्लील बातें करने लगता है और घूरता है। सात सितंबर को शिवम ने पति को रात में शराब पिलाई और मेरे प्रति भड़काया। जिससे पति ने उसे पीटा। पीड़िता ने इसकी शिकायत देवा थाना में की थी। बुधवार की सुबह पति ने फिर से मारपीट की और घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके जा रही थी। पिपराथा गांव के पास सुनसान जगह पर बाइक से पीछे से पहुंचे शिवम ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।