Barabanki News: विवाद में महिला समेत तीन लोगों को पीटा

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: बड़े बरगदहा गांव में विवाद के दौरान एक दंपत्ति ने 3 लोगों को पीट दिया। पुलिस ने गीता की तहरीर पर मौजीराम और उनकी पत्नी सोनी के खिलाफ कार्रवाई की है। नशे की हालत में दोनों ने विवाद शुरू किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है।

Barabanki News: विवाद में महिला समेत तीन लोगों को पीटा

Barabanki News: सुबेहा। थाना क्षेत्र के बड़े बरगदहा गांव में विवाद में एक दपंति ने विपक्ष की महिला समेत तीन लोगों को पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बड़े बरगदहा गांव निवासी गीता पत्नी श्रीनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षी मौजीराम व इनकी पत्नी सोनी ने नशे की हालत में विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह लोग मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोनों लोगों ने गीता, पिंटू व गोविंदा की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsBarabanki News: विवाद में महिला समेत तीन लोगों को पीटा