श्रीराम कथा में भक्ति रस में सराबोर दिखे श्रोता

Mar 08, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - फतेहपुर में ओम शिवालय में रक्षाबंधन मेला के दौरान संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कथा सुनते रहे और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। स्वामी स्वरूपानन्द महाराज ने कहा कि भगवान भक्तों के प्रेम से धरती पर अवतार लेते हैं। कथा में कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्रीराम कथा में भक्ति रस में सराबोर दिखे श्रोता

फतेहपुर। नगर में ओम शिवालय रक्षाबंधन मेला पार्क में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माहौल प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। कथा व्यास स्वामी स्वरूपानन्द महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान भक्तों के प्रेम से बंधकर धरती पर अवतार लेते हैं। लोग तन और धन को देखते हैं, लेकिन ईश्वर केवल मन और सच्ची भक्ति देखते हैं। प्रभु के दरबार में जाति व संपत्ति का भेद नही। वहां केवल भक्ति और श्रद्धा का मूल्य होता है। बताया कि, कैलाश पर्वत पर माता पार्वती ने भगवान शिव से चौदह प्रश्न किए थे।

जिसमे भगवान श्रीराम के अवतार के रहस्य का वर्णन मिलता है। स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के संदर्भ में तीन बातें कही जाती हैं। भगवान प्रकट हुए, भगवान ने अवतार लिया और भगवान ने जन्म लिया। यह सब भक्तों के प्रेम और धर्म की रक्षा के लिए है। परमात्मा जब भक्तों की पुकार सुनते हैं तो वे धरा धाम पर अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभु के गुणगान में डूबे रहे। इस अवसर पर अखिलेश चंद्र शास्त्री, राजीव नयन तिवारी, राजन तिवारी, डॉ. अंजू चंद्रा, अनिल मिश्रा, डॉ. रमेश चंद्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, जागृति तिवारी, मोहित तिवारी, राम लखन यादव, सरदार सतनाम सिंह, रामू तिवारी, जयपाल रावत, मुन्ना तिवारी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।