
एक स्थान पर बैठकर भर रहे गणना प्रपत्र, जताया विरोध
Barabanki News - देवा में स्थानीय लोगों ने बीएलओ के खिलाफ हंगामा किया। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र नहीं भर रहे हैं, बल्कि एक स्थान पर बैठकर प्रपत्र भर रहे हैं। लोगों ने मांग की कि बीएलओ घर-घर आएं और सही तरीके से गणना करें। तहसीलदार ने कहा कि बीएलओ पहले प्रपत्र बांटने के बाद ऐसा कर रहे होंगे।
देवा शरीफ। स्थानीय नगर में बीएलओ घर-घर न जाकर एक स्थान पर बैठकर गणना प्रपत्र भर रहे हैं। जिससे लोगों में बेहद नाराजगी है। बीएलओ के खिलाफ गुरुवार को देवा के लोगों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शित किया। देवा आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला हुज्जाजी दो पूर्वी, हुज्जाजी दो पश्चिमी, शेख आदि मोहल्लों में बीएलओ द्वारा अपने चाहेतं और सभासदों के मकान पर बैठकर गणना प्रपत्र भरे जा रहे हैं। इसको लेकर मोहल्ला हुज्जाजी दो पूर्वी की जनता ने गुरुवार को हंगामा किया। कहा कि बीएलओ घर-घर आए और गणना प्रपत्र भरे। आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला हुज्जाजी दो पूर्वी के रहने वाली फरजाना, सुरैया,हाजिरा, उचमा ,नसीमुन, सालिया साजिदा, उजमा, रजिया और मोहम्मद काशिम, मुन्ना, जुबेर, समीम, बड़े मुन्ना आदि लोगों ने विरोध करते हुए कहा बीएलओ गणना प्रपत्र भरने घर-घर नहीं आ रहे हैं।
इस संबंध में जब बीएलओ से बात की गई तो उन्होंने कहा हम घर नहीं आएंगे, प्रपत्र भर के हमको दे जाओ, जबकि निर्वाचन आयोग का सख्त आदेश है कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरे जाएं। हालांकि इस संबंध में तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि घर घर जाकर प्रपत्र बांटने के बाद किसी एक स्थान पर बैठकर बीएलओ फार्म भर रहे होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




