कॉरिडोर की जद में आ रहे अब दस मकान गिराए गए

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - रामनगर में लोधेश्वर महादेवा में तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण का कार्य जारी रहा। अब तक 29 मकानों और दुकानों में से 10 गिराए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर निर्माण से तीर्थ क्षेत्र का विकास होगा। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से की जा रही है।

कॉरिडोर की जद में आ रहे अब दस मकान गिराए गए

रामनगर। लोधेश्वर महादेवा में तीसरे दिन भी चिह्नित मकानों व दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया। 29 मकान व दुकानों में अब तक दस गिराए जा चुके हैं। बुधवार को भी बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही। डीएम ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम आनंद कुमार तिवारी की निगरानी में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की सहायता से अब तक 10 मकान दुकान गिराए जा चुके हैं। महादेवा के निकासी द्वार पर बनी उन्नाव की पबनी धर्मशाला ध्वस्त की गई। अफसरों का कहना है कि कॉरिडोर निर्माण से तीर्थ क्षेत्र का विकास होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिग्रहण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम रामनगर आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार विपुल सिंह और नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह और महादेवा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।