निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, लापरवाही का आरोप
Barabanki News - बेलहरा में एक निजी हॉस्पिटल में राजेंद्र प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेलहरा। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की बेलहरा चौकी अंतर्गत एक निजी हॉस्पिटल में गुरुवार की रात इलाज के दौरान राजेंद्र प्रसाद उर्फ कल्लू की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टॉप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में गांव व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


