दबंगों ने करणी सेना के महामंत्री को बाजार में पीटा

दबंगों ने करणी सेना के महामंत्री को बाजार में पीटा

संक्षेप:

Barabanki News - सुबेहा में दबंगों ने मामूली विवाद के चलते करणी सेना के महामंत्री संग्राम सिंह को बाजार में पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करणी सेना ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और न्याय की मांग की है।

Nov 03, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

सुबेहा। मामूली बात को लेकर दबंगों ने बीच बाजार में करणी सेना के महामंत्री को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना से बाजार में भगदड़ जैसे हालात हो गए थे। भीड़ जुटी हमलावर भाग गए। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना असंद्रा दादूपुर गांव निवासी करणी सेना के जिला महामंत्री संग्राम सिंह बाइक से सुबेहा बाजार में सोमवार दोपहर खरीदारी करने आए थे। बाजार के नजदीक किसी बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद युवक एकजुट हो गए। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने बीच बाजार मे संग्राम सिंह पर हमला कर दिया। दबंगों की यह करतूत पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करणी सेना ने अपने महामंत्री पर हुए जानलेवा हमला को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। इस घटना को लेकर करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने कहा यह सनातन पर हमला है। पुलिस ने अगर आरोपियों के खिलाफ कोई भी कोताही बरती तो हमारा सगंठन न्याय पाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।