साइड के लिए हार्न बजाने पर दपंति को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - सुबेहा के पूरे उमेद मजरे बली गेरावां गांव में एक युवक ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। दंपति ने रास्ता देने के लिए हार्न बजाया था, जिससे युवक नाराज हो गया। उसने उन्हें बाइक से धक्का देकर गिरा दिया और सियालली को चोट आई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

साइड के लिए हार्न बजाने पर दपंति को पीटा

सुबेहा। थाना क्षेत्र में रास्ते का साइड देने के लिए हार्न बजाने पर दबंग ने बाइक सवार दपंति की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे उमेद मजरे बली गेरावां गांव निवासी सियालली अपने पति रामसुख के साथ बाइक पर बैठकर शनिवार देर शाम घर वापस लौट रही थी। गांव से बाहर एक युवक बीच रास्ते में जा रहा था। रामसुख ने रास्ता देने के लिए हार्न बजा दिया। इससे नाराज युवक ने दंपति की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बाइक से ढकेल कर गिरा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।

मारपीट में सियालली को चोट आई है। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।