एमआरपी को लेकर ग्राहक पंचायत ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने एमआरपी प्रणाली पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है। संगठन ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ज्ञापन दिया और कंपनियों पर मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाया। 25 मई को जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

बाराबंकी। वस्तुओं पर अंकित एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) को उपभोक्ताओं के साथ बड़ा छल बताते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सरकार से इस व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण लागू करने की मांग उठाई है। इसी संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अवध प्रांत के संगठन मंत्री डा. आरपी सिंह बिसेन ने बताया कि ग्राहक पंचायत पिछले तीन वर्षों से एमआरपी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ता हितों की रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान चला रही है। उनका आरोप है कि कंपनियां मनमाने ढंग से एमआरपी तय कर ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल रही हैं।
संगठन ने मांग की है कि वस्तुओं पर एमआरपी के साथ उत्पादन लागत भी अंकित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव एडवोकेट दिवाकर सिंह, मीडिया प्रभारी अमित सिंह सूर्यवंशी और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुड्डू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 25 मई को जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बाराबंकी से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


