हेतमापुर से पुरैना तक पक्की सड़क कार्ययोजना में शामिल

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

रामनगर के हेतमापुर से पुरैना पुल तक 25 किलोमीटर लंबे बांध मार्ग को पक्की सड़क में बदलने का कार्य प्रस्तावित है। यदि मंजूरी मिली, तो क्षेत्र के 10,000 लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात में समस्याओं का सामना कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। यह सड़क खेती और व्यापार के लिए भी लाभकारी होगी।

हेतमापुर से पुरैना तक पक्की सड़क कार्ययोजना में शामिल

रामनगर। तराई क्षेत्र के हेतमापुर से पुरैना पुल तक करीब 25 किलोमीटर लंबे बांध मार्ग को पक्की सड़क में बदलने का कार्य इस बार लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड सीडी-3 की जिले की कार्ययोजना में शामिल कर शासन भेजा गया है। कार्ययोजना को यदि मंजूरी मिली तो तराई क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। बांध पर पक्की सड़क बनने से हेतमापुर से बांध मार्ग होते हुए पुरैना पुल के रास्ते महादेवा तक का आवागम आसान हो जाएगा। इससे तराई क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की करीब 10 हजार आबादी को लाभ भी मिलेगा।

इसी बंधे से तमाम लोग आते जाते हंै जिनको बरसात के समय बहुत दिक्कत होती है। यदि प्रस्ताव मंजूर हुआ तो बांध पक्के डामर रोड में तब्दील होकर यातायात सुगम करेगा और आवागमन की दिक्कतों से जूझने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ज्ञानेंद्र मौर्य ने बताया कि इस वर्ष की कार्ययोजना में बांध पर पक्की सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बांध पर पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा। ग्रामीणों का कहना है कि बांध मार्ग पक्का होने से खेती-किसानी, व्यापार आदि को लाभ मिलेगा। हेतमापुर स्थित बाबा नारायण दास मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग काफी उपयोगी साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।