कटका पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

रामनगर के चौकाघाट मरकामऊ मार्ग पर कटका पुल का टेंडर हो जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जर्जर पुल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि पुल की स्थिति और खराब हो रही है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ रही है।

कटका पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

रामनगर। क्षेत्र के चौकाघाट मरकामऊ मार्ग पर स्थित कटका पुल का टेंडर हो जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो साल से पुराना पुल जर्जर हालत में पड़ा है। जिसके चलते बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। इससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। पुल की स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

सरकार द्वारा पुल मंजूर किए दो महीना हो गया और टेंडर भी हो गया है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। इस संबंध में सहायक अभियंता अजीत पटेल का कहना है कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होते जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।