Barabanki News: सपा ने जन पंचायत का आयोजन किया
Barabanki News: हैदरगढ़ में सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत की अगुवाई में संविधान बचाओ पीडीएफ जन पंचायत हुई। मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने 2027 में सपा की जीत की अपील की। रावत ने कहा कि जनता सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहती है। नेताओं ने भाजपा सरकार की असलियत उजागर की।

Barabanki News: हैदरगढ़। ब्लाक मुख्यालय पर सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत की अगुवाई में संविधान बचाओ पीडीएफ जन पंचायत का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने 2027 में सपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गए हैं। हमारे साथ केवल छलावा किया जा रहा है। पूर्व विधायक राममगन रावत ने कहा कि 2027 में प्रदेश की जनता एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसलिए हम सभी को पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करना है।
पार्टी नेताओं के विचार
पार्टी नेता गौतम रावत ने कहा कि जनता भाजपा सरकार को समझ चुकी है। इसलिए सपा की सरकार बनना तय है। पार्टी नेता पप्पू सिद्दीकी ने कहा कि अवाम को सपा सरकार में हुए विकास कार्य याद आ रहे हैं। जरूरत हमें पूरी ताकत से एकजुट होकर अभी से चुनाव की तैयारी में लगने की है। जन पंचायत में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज़, महासचिव हिमांशु यादव, हरिराम यादव, पंकज यादव, धीरज यादव, शब्बीर पहाड़ी, इसहाक खान, धर्मेन्द्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, पवन मौर्य, आकाश पाल, विवेक वर्मा, रामबाबू व पवन तिवारी आदि ने अपने विचार रखे।


