610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ युवक को दबोचा
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सनाकापुर चौराहे के पास एक युवक के पास से 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया। आरोपी प्रेम नारायण ने बताया कि वह इसे ट्रक चालकों को नशे के लिए बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

रामसनेहीघाट, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सनाकापुर चौराहे के पास से एक युवक के कब्जे से तीन पन्नियों में रखा करीब 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका (डोडा) बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि 17 मई की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सनाकापुर चौराहे के पास एक युवक स्टील के डिब्बे में पोस्ता छिलका लेकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम नारायण पुत्र हौसिला प्रसाद रावत निवासी भवनियापुर मजरे भवानियापुर खेवली थाना रामसनेहीघाट बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे स्टील के डिब्बे से तीन पन्नियों में भरा लगभग 610 ग्राम पोस्ता छिलका डोडा बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालकों को नशे के रूप में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


