Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsCentral Inspection Team Reviews Educational and Physical Preparations at PM Shri Schools
डीडी पीएमश्री ने करपिया विद्यालय का किया निरीक्षण

डीडी पीएमश्री ने करपिया विद्यालय का किया निरीक्षण

संक्षेप:

Barabanki News - फोटो-संख्या 48 पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करपिया में जांच करती शासन की टीम मसौली।

Jan 21, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

मसौली। ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करपिया व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में केंद्रीय निरीक्षण टीम के आगमन के अवसर पर शैक्षिक एवं भौतिक तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय के उप निदेशक व राज्य परियोजना प्रभारी पीएमश्री विद्यालय नन्द कुमार व उप निदेशक, बालिका शिक्षा मुकेश कुमार सिंह ने विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नन्दकिशोर गुप्ता ने कम्पोजिट विद्यालय करपिया में समस्त शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अध्ययन अध्यापन की गुणवत्ता, शिक्षण विधियों एवं नवाचारों के सन्दर्भ में प्रश्नोत्तर तथा पठन पाठन पर गहन चर्चा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान का निरीक्षण कर पुष्प वाटिका एवं औषधीय वाटिका की व्यवस्थाओं को देखा। उपनिदेशक, बालिका शिक्षा मुकेश कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास, कक्षाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता एवं शैक्षिक वातावरण का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए विद्यालय परिवार को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए, जिससे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। निरीक्षण उपरान्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं के साथ भोजन भी किया। इस मौके पर निरीक्षण टीम के साथ बीएसए नवीन कुमार पाठक, डीसी पुनीत मणि त्रिपाठी, बीईओ मसौली जैनेन्द्र कुमार गुप्ता सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।