आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी के आदर्श कोतवाली क्षेत्र के असेनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 13 अप्रैल की रात चोरों ने फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी और प्रिंटर जैसी आवश्यक वस्तुएं चुरा लीं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल वर्मा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जो अब जांच कर रही है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी

बाराबंकी। आदर्श कोतवाली क्षेत्र के असेनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 13 अप्रैल की रात चोरों ने सेंटर में रखे फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी और प्रिंटर जैसे जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन ग्रामवासियों द्वारा सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी संबंधित विभाग व पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।