द्वारपूजा में दबंगों का तांडव, घराती-बारातियों की पिटाई, सात घायल

May 07, 2026 03:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबांकी जिले के के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुडवा गांव में बुधवार की शाम एक विवाह समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब द्वारपूजा के शुभ अवसर पर नशे में

द्वारपूजा में दबंगों का तांडव, घराती-बारातियों की पिटाई, सात घायल

सुबेहा (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबांकी जिले के के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुडवा गांव में बुधवार की शाम एक विवाह समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब द्वारपूजा के शुभ अवसर पर नशे में धुत दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने घराती और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और बारात में आए वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में करीब सात लोग घायल हो गए। घटना कुडवा गांव निवासी भीखू गौतम की पुत्री ज्योति की शादी से जुड़ी है। अमेठी जिले के थाना इन्हौना अंतर्गत गोपालपुर गांव से बारात बुधवार शाम कुडवा पहुंची थी।

नाश्ता-पानी के बाद जैसे ही द्वारपूजा के लिए बारात द्वार पर पहुंची और घराती पक्ष स्वागत में जुटा था, तभी अचानक गांव के ही शमशेर सिंह, रंजीत, शुग्गू और दस अज्ञात साथी लाठी-डंडे लेकर वहां आ धमके। मौका देखते ही उन्होंने बारातियों और जनतियों पर अंधाधुंध हमला बोल दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।हमलावरों ने मारपीट के साथ-साथ मौके पर खड़े वाहनों को भी तोड़-फोड़ डाला। गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को खदेड़कर विवाह संपन्न कराया। लेकिन शरारती तत्व वहां से हटकर बीच रास्ते में जा खड़े हुए और खाना खाकर लौट रहे मेहमानों को भी मारा-पीटा।घायलों में शिवा, अजीत, दीपू, सत्यम, रवि और रिंकू शामिल हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में कराया गया। लड़की के भाई अमित गौतम की तहरीर पर पुलिस ने सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।