
खेल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे कारेदेवन
Barabanki News - बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र के मिनी स्टेडियम जीयनपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे कारेदेवन ने 8 मेडल जीते। छात्राओं और छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिव्या ने 100 मीटर दौड़ में पहला और 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल ने कबड्डी में भी सफलता हासिल की।
बाराबंकी। सिद्धौर क्षेत्र के मिनी स्टेडियम जीयनपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे कारेदेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 मेडल जीतकर अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आरती रावत द्वारा किया गया। विद्यालय की छात्राओं एवं छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रा दिव्या ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तथा 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शालिनी ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में 11 फीट 8 इंच की प्रभावशाली छलांग लगाकर दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त दिव्या एवं शालिनी एवं नीतू कबड्डी की बालिका विजेता टीम का हिस्सा रही और विद्यालय के लिए तीन और मेडल सुनिश्चित किये। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीईओ सिद्धौर को विद्यालय परिवार ने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार वर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। रामराज, सुनील, विनीता व सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




