BJP s Ambedkar Honor Campaign Strengthening Ties with Scheduled Castes and Discussing One Nation One Election भाजपा 25 अप्रैल तक चलाएगी आंबेडकर सम्मान अभियान, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsBJP s Ambedkar Honor Campaign Strengthening Ties with Scheduled Castes and Discussing One Nation One Election

भाजपा 25 अप्रैल तक चलाएगी आंबेडकर सम्मान अभियान

Barabanki News - बाराबंकी में भाजपा ने आंबेडकर सम्मान अभियान के जरिए अनुसूचित वर्ग में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश शुरू की है। आगामी 20 अप्रैल को एक संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें बाबा साहब के सम्मान में सरकार द्वारा किए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 16 April 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा 25 अप्रैल तक चलाएगी आंबेडकर सम्मान अभियान

बाराबंकी। आंबेडकर सम्मान अभियान के जरिए भाजपा ने अनुसूचित वर्ग में अपनी पैठ बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके साथ ही एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर भी पार्टी बड़े स्तर पर चर्चा करवाने की तैयारी में जुट गई है। दोनों अभियानों को धार देने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में रणनीति बनी। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा देशभर में बाबा साहब के सम्मान में अभियान चला रही है। इस दौरान लोगों को संविधान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1937 से 1954 के बीच हुए चार चुनावों में कांग्रेस ने डॉक्टर आंबेडकर को एक बार भी टिकट नहीं दिया। इतना ही नहीं चुनाव हराने के लिए पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया। उनके निधन के बाद भी कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित करने का कोई मौका नहीं चुका। यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए जगह तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सम्मान को बढ़ाने के लिए मोदी-योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा अनुसूचित समाज के लोगों के घर घर पहुंचाना है। इसके अलावा पंडित नेहरू व कांग्रेस द्वारा बाबा साहब को अपमानित करने के लिए किए गए कृत्यों को भी समाज को बताना है। एक राष्ट्र एक चुनाव की चर्चा संगोष्ठी के माध्यम से किए जाने का उन्होंने रोडमैप प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि आंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी आगामी 20 अप्रैल को होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि व एससी-एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री गुरु शरण लोधी, शील रत्न मिहिर, रचना श्रीवास्तव, ब्रजेश रावत, विजय आनंद बाजपेई, सुशील जायसवाल, रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह, नेहा आनंद, राजेश वर्मा, सीता शरण वर्मा, प्रदीप रावत मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।