प्रत्येक बूथ भाजपा संगठन की रीढ़: संजय राय

Apr 05, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी में भाजपा ने पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान के तहत 9 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों से अवगत कराने के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगी। कार्यकर्ताओं को संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

प्रत्येक बूथ भाजपा संगठन की रीढ़: संजय राय

बाराबंकी। भाजपा ने पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान के तहत रविवार को जनपद के 9 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करके कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित करके वर्ग का शुभारंभ किया। दो दिवसीय वर्ग के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने सात सत्रों में संगठन की रीती नीति से संबंधित विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। देवा के अटवटमऊ गांव स्थित एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने शनिवार की रात्रि प्रवास किया।

रविवार की सुबह प्रशिक्षुओं संग योग व्यायाम किया। प्रदेश महामंत्री ने तृतीय सत्र में बूथ प्रबंधन विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ प्रबंधन सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही के सिद्धांत का अनुपालन करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से सुनिश्चित होती है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है। विचारधारा को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए ही प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हमें केवल जानकारी ही नहीं देता, बल्कि एक जागरुक, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता बनने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बेलहरा और फतेहपुर मंडल के प्रशिक्षण में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। इसके अलावा बंकी देहात, बंकी नगर और बाराबंकी नगर, निन्दुरा, बड्डूपुर और सिरौलीगौसपुर में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, संतोष सिंह, अजीत प्रताप सिंह, विजय आनंद बाजपेई, शीलरत्न मिहिर, सुशील जायसवाल, अरविंद मौर्य, संदीप गुप्ता, डॉ. विवेक वर्मा, नवीन सिंह राठौर, इक्ष्वाकु मौर्य, नीता अवस्थी, अरविंद वर्मा, सचिन रावत, सूरज सिंह, करुणा शंकर शुक्ला रंजीत लोधी, श्रीकांत मिश्रा सहित विभिन्न मंडलों की समस्त कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।