Barabanki News: अधिवक्ताओं से मिले भाजपा नेता सुधीर सिंह
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Barabanki News: रामनगर में भाजपा नेता सुधीर सिंह ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनके सम्मान में कहा कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, और समाज की समस्याओं का समाधान करना सभी की जिम्मेदारी है।

Barabanki News: रामनगर। भाजपा नेता सुधीर सिंह ने गुरुवार को तहसील रामनगर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और सभी का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का अभिन्न अंग हैं। गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अधिवक्ता समाज की समस्याओं और जरूरतों को समझना तथा उनके साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, ज्ञानू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


