बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
Barabanki News - फतेहपुर के ग्राम खलीनगर में शनिवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विवेक यादव (28) दूध देने निकला था, जबकि वीरेंद्र कुमार (35) घर लौट रहा था। दोनों को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ विवेक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खलीनगर में शनिवार सुबह आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम पकरियापुर निवासी विवेक यादव (28), दूध देने घर से निकला था। जबकि इसी गांव का वीरेंद्र कुमार (35), बिलौली बाजार से घर आ रहा था। रास्ते मे ग्राम खली नगर के पास दोनों की बाइकों में तेज भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुला कर इन्हें फतेहपुर सीएचसी रवाना कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए। डाक्टरों ने इलाज के बाद विवेक को जिला अस्पताल भेज दिया।
वीरेंद्र का सीएचसी में भर्ती किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


