विवाद से आक्रोशित कॉवड़ियों ने तोड़ी बाइक
Barabanki News - रामनगर के महंगूपुर में एक बाइक सवार की बाइक एक कांवड़िया से टकरा गई। इस पर कांवड़ियों ने युवक की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे पीटने लगे। युवक किसी तरह भाग निकला। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

रामनगर। थाना क्षेत्र के महंगूपुर के पास गुरुवार की रात को एक बाइक सवार की बाइक एक कांवड़ियां से छू गई। जिससे उनके बीच विवाद हो गया। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने युवक की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। रामनगर थाना के ग्राम डीह निवासी सुभाष वर्मा पुत्र वीरेंद्र वर्मा गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। महंगूपुर के पास बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर पैदल जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के बीच से गुजरते समय उनकी बाइक का हल्का स्पर्श एक कांवड़िये से हो गया। इस पर जत्थे में शामिल कुछ लोगों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा कि युवक किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकला, जबकि आक्रोशित कांवड़ियों ने उसकी बाइक तोड़फोड़ दी। घटना के दौरान कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम जैसी स्थिति रही। जत्था आगे बढ़ने के बाद युवक अपनी क्षतिग्रस्त बाइक लेकर वहां से चला गया। इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। हाइवे पर लगातार नजर रखी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



