चिड़िया मारने वाली बंदूक की बट से युवक पर हमला
बाराबंकी के रमना मजरे रसूलपुर किदवई गांव में राहुल ने शैलेन्द्र पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। राहुल ने बताया कि 6 जून को मजदूरी से लौटने के बाद उसे चिड़िया मारने वाली बंदूक से सिर पर हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रमना मजरे रसूलपुर किदवई गांव निवासी राहुल पुत्र लालता प्रसाद ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह छह जून को मजदूरी कर घर लौटा था। रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला, तभी गांव के ही शैलेन्द्र पुत्र मंशाराम ने चिड़िया मारने वाली बंदूक की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में चोट आई।
राहुल ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


