शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, केस दर्ज
Barabanki News - बाराबंकी में एक युवक ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती हो गई, जबकि आरोपी उसे होटल के पास छोड़कर फरार हो गया। जब पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को बताया तो उन्होंने उसे...

बाराबंकी। पति से विवाद के चलते एक युवक ने विवाहिता को शादी का झांसा दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी चार दिन पहले रसौली के होटल के पास छोड़ कर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के दुकान पर पहुंच कर घटना की जानकारी दी तो आरोपी के परिजनों ने उसे धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था। लेकिन पति के शराब के आदी होने और उसके द्वारा प्रताड़ित किये जाने के कारण उसके संबंध अच्छे नहीं थे।
इसी बीच कंचन पैलेस पल्हरी निवासी शुभम सोनी पुत्र रमेश चंद्र सोनी उसे संपर्क में आया। आरोप है कि शुभम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन साल में उसने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 17 अगस्त की रात शुभम उसे घर के पास से लेकर लखनऊ गया। रात में लखनऊ के एक होटल में ले गया। वह 25 अगस्त तक अलग-अलग होटल में रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह तीन माह गर्भवती है। 25 अगस्त की रात करीब आठ बजे शुभम उसे सफदरगंज थाना के रसौली के रुद्र रेस्टोरेंट में छोड़ कर भाग गया था। पीड़िता ने बताया कि जब वह आरोपी की नाका धनोखर चौराहा पर पहुंची और वहां मौजूद आरोपी के पिता रमेश चंद्र सोनी, भाई निखिल सोनी, दोस्त मनोज कुमार सैनी आदि मिले। इन लोगों ने बताया कि शुभम प्रदेश के बाहर चला गया है। वह शादी नहीं करेगा। विपक्षी ने जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




