बाराबंकी-युवती से रेप, निकाह के बाद दिया तलाक
Barabanki News - बाराबंकी में एक युवती का आरोप है कि उसे धर्म छिपाकर रेप का शिकार बनाया गया। गर्भवती होने पर दबाव में निकाह हुआ, लेकिन पति ने तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़िता...

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से धर्म छिपा कर उसके साथ रेप किया। गर्भवती होने पर उसने दबाव बना कर निकाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है पति द्वारा उसे व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। विरोध पर पति ने उसे तलाक दे दिया है। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किये जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बंधक बना कर किया रेप: नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि मो. आजम जैदी पुत्र खुर्शीद अब्बास जैदी निवासी देवां रोड, श्रीनगर कालोनी कोतवाली नगर उसके संपर्क में आया। उसने अपना नाम अमन बताया था। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2016 में आजम ने उसे अपने रिश्तेदार के खाली मकान में ले गया। यहां उसे पता चला कि वह गैर समुदाय का है तो उसने विरोध किया। लेकिन आजम ने उसके हाथ बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने समाज में बदनाम करने की धमकी दी।
गर्भवती होने पर किया निकाह: पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद आजम उसके साथ अकसर रेप करता था। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने दबाव बना कर निकाह कर लिया।
दे दिया तलाक: पीड़िता ने बताया कि उसकी एक पुत्री भी हुई। पीड़िता का आरोप है कि आजम अपने दोस्तों के साथ भी उसे सोने के लिए दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता। उसे व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने बताया कि विरोध पर आजम ने उसे दो जनवरी 2024 को उसे तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि अब वह दर-दर भटक रही है। पति द्वारा भी उसकी सुधि नहीं ली जाती है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।