युवती को अश्लील कॉल व धमकी, मुकदमा दर्ज

Mar 01, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी की एक युवती ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ अश्लील कॉल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 14 नवंबर को युवती को दो मोबाइल नंबरों से अश्लील बातें की गईं और विरोध करने पर गालियां दी गईं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

युवती को अश्लील कॉल व धमकी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक युवती ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ अश्लील कॉल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तहरीर में बताया कि 14 नवंबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर युवती से अश्लील बातें की गईं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। युवती का कहना है कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बाद में 21 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।