तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला
बाराबंकी में एक विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मामला पुलिस में दर्ज हुआ है, और जांच शुरू कर दी गई है।

बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी में विवाहिता ने पति पर तीन तलाक देने और अन्य ससुरालीजनों पर मारपीट कर ससुराल से भगाए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जहांगीराबाद निवासी शमा बानो पत्नी मो. इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह करीब 7 साल पहले लखनऊ के थाना गुडंबा के भाका मऊ गांव निवासी मोहम्मद इमरान के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति मो. इमरान, ससुराल पक्ष के इमरान, अच्छन, शेर खान, इमराना, छंगू, ताहिर, शमा परवीन व नसीरीन बानो द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।
आरोप है कि उससे मोटरसाइकिल, दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग की जा रही थी।पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी बीच पति का संबंध किसी अन्य महिला से हो गया, जिससे उत्पीड़न और बढ़ गया। पीड़िता के अनुसार 15 मार्च को जब उसका भाई ससुराल ईदी लेकर आया था, तब दहेज की मांग करते हुए ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया था। जहांगीराबाद मायके पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।इसके बाद 4 अप्रैल को पति व अन्य ससुरालीजन उसके मायके पहुंचे और दहेज की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुन परिजन आ गए। इस पर पति ने उसे तीन तलाक दिया और धमकी देते हुए सारे ससुरालीजन चले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


