Barabanki News: बहन के देवर की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने थाने में की फरियाद, मुकदमा

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: बाराबंकी में एक युवती ने अपनी बहन के देवर पर लगातार छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। युवती ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन आरोपी ने समझौते के बाद भी अपनी हरकतें नहीं रोकीं। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Barabanki News: बहन के देवर की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने थाने में की फरियाद, मुकदमा

Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के नगर क्षेत्र की एक युवती ने बहन के देवर पर रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणी करने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपनी बहन के देवर के खिलाफ लगातार छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। वह रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणियां करता है और बातचीत करने का दबाव बनाता है। पहले भी उसकी हरकतों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई थी।

उस समय दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया था और आरोपी ने भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया था।पीड़िता का आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हाल ही में उसने फिर रास्ता रोककर अशोभनीय टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और धमकी भी दी। घटना के बाद युवती ने दोबारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: बहन के देवर की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने थाने में की फरियाद, मुकदमा