
सही मिला तौल का मानक, खरीद तेज करने के निर्देश
Barabanki News - बाराबंकी में गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तौल के लिए कांटे का सत्यापन किया और केंद्र प्रभारियों को खरीद तेज करने के निर्देश दिए। किसानों से अनुरोध किया गया कि वे गन्ना की सूखी पत्तियों को न जलाएं और जैविक खाद बनाने के लिए मल्चर का उपयोग करें।
बाराबंकी। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार गुरुवार को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल के लिए कांटे का सत्यापन किया। एक केंद्र पर वाहन के साथ तौल कराने के बाद पांच कुंतल के बांट रखकर देखा जिसमें वजन मानक के अनुरूप था। दूसरे केंद्र पर भी बांट का वजन मशीन सही बताती मिली। केंद्र प्रभारियों को खरीद तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि गन्ना लेकिन आने वाले किसानों को पूरी सहूलियत दी जाए। गन्ना अधिकारी गुरुवार को सबसे पहले सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बाराबंकी क्षेत्र के बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई हैदरगढ़ के गन्ना क्रय केन्द्र नानमऊ का औचक निरीक्षण किया।
मौके पर गन्ना से भरी कोई बुग्गी, ट्रॉली उपलब्ध न होने के कारण खाली तौल पट्ट पर 5 कुंतल के मानक बांट रखने पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले पर 5 कुंतल वजन दर्शित हुआ। उसके बाद सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड दरियाबाद में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई रौजागांव के क्रय केंद्र सनौली व भिटरिया का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर गन्ना से भरी कोई बुग्गी व ट्रॉली उपलब्ध न होने के कारण खाली तौल पट्ट पर 5 कुंतल के मानक बांट रखने पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले पर सही वजन दर्शित हुआ। मौके पर उपस्थित किसानों से अनुरोध किया गया कि वह गन्ना की सूखी पत्तियों को न जलाएं। बल्कि गन्ना समिति में उपलब्ध मल्चर का प्रयोग कर उससे जैविक खाद बनाए। वहीं केंद्र प्रभारियों से तौल में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। मौके पर प्रदीप कुमार साहू अपर सांख्यिकीय अधिकारी मौजूद रह।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




