Barabanki News: आईजीआरएस निस्तारण में बाराबंकी पुलिस प्रदेश में अव्वल
Barabanki News: बाराबंकी की पुलिस ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले के 19 थानों ने भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। पुलिस टीम ने शिकायतों के समुचित निस्तारण के लिए निरंतर समीक्षा और प्रभावी कार्रवाई की है।

Barabanki News: बाराबंकी। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बाराबंकी पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही जिले के 19 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्राप्तांकों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतों के निस्तारण की लगातार समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई की।
शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित आईजीआरएस प्रणाली में जनता से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ अधिकारियों की कार्यप्रणाली का भी मूल्यांकन किया जाता है। बाराबंकी पुलिस ने शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय देते हुए प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
पुलिसकर्मियों की सराहना
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और जनता-केंद्रित कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। आईजीआरएस सेल में निरीक्षक आशुतोष मिश्र प्रभारी आईजीआरएस, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश, कांस्टेबल द्रविण, शैलेश मौर्य, संजय दत्त पाल, रवि कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह तथा महिला आरक्षी सरिता रावत और आकांक्षा शामिल हैं।


