ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बाराबंकीबाराबंकी-लापता ग्रेजुएट छात्रा का शव गोमती नदी में मिला, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

बाराबंकी-लापता ग्रेजुएट छात्रा का शव गोमती नदी में मिला, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

क्षेत्र के बिबियापुरघाटस्थित गोमती नदी में उतराता मिला शव घर बाराबंकी-लापता ग्रेजुएट छात्रा का शव गोमती नदी में मिला, दुराचार के बाद हत्या की...

बाराबंकी-लापता ग्रेजुएट छात्रा का शव गोमती नदी में मिला, दुराचार के बाद हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,बाराबंकीSat, 23 Oct 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के बिबियापुरघाटस्थित गोमती नदी में उतराता मिला शव

घर से कालेज के लिए निकली थी छात्रा पिता ने गुमशुदगी दी थी तहरीर

कोठी। थाना क्षेत्र के बिबियापुरघाट स्थित गोमती नदी में क्षेत्र के एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में उतरता मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। , पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीणों में रेप के बाद हत्या कर शव फेकने कीजिए चर्चाएं हैं। 

गोमती नदी में मिला शवः कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा के घर ना लौटने पर पीड़ित पिता ने देर शाम पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। शनिवार सुबह क्षेत्र के बिबियापुरघाट स्थित गोमती नदी में एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदा किशोरी के पिता को सूचना दी। पिता ने शव की शिनाख्त पुत्री के रूप में की।

कॉलेज के लिए निकली थी छात्राः मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार सुबह क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज को जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम का घर ना पहुंचने पर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उनके द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

रेप के बाद हत्या की आंशकाः  संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 15 किलोमीटर दूर गोमती नदी में किशोरी के शव में मिलने पर ग्रामीणों तरह-तरह की चर्चाएं हैं।  उनका कहना था कि घर से इतनी दूर किशोरी के पहुंचना ही अपने आप में संदिग्ध है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दुराचार के बाद छात्रा की हत्या कर शव फेंका गया है। इस संबंध में हलका दरोगा बृजेंद्र मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें