ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बाराबंकीबाराबंकी-विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

बाराबंकी-विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

सैदनपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के काशीपुरवा मजरे रमसहाय गांव की महिला ने ससुराली जनों...

बाराबंकी-विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,बाराबंकीThu, 21 Oct 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सैदनपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के काशीपुरवा मजरे रमसहाय गांव की महिला ने ससुराली जनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोपी गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशी पुरवा मजरे रमसहाय के कमलेश कुमार ने अपनी पुत्री सुषमा का विवाह करीब 4 वर्ष पूर्व असंद्रा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ किया था। जिसमें उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज आदि भी दिया था। विवाहिता सुषमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मिले दहेज से उसके ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे। दिन सोने की चेन व अन्य वस्तुओं की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया करते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ननद व देवर आदि के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें