ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बाराबंकीबाराबंकी-दो पक्षों में मारपीट कई घायल

बाराबंकी-दो पक्षों में मारपीट कई घायल

टिकैतनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिदरापुर में शुक्रवार दोपहर दो पक्ष में मारपीट हो...

बाराबंकी-दो पक्षों में मारपीट कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,बाराबंकीFri, 03 Dec 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

टिकैतनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिदरापुर में शुक्रवार दोपहर दो पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली टिकैतनगर के गांव गिदरापुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही एक पक्ष के मोनू पांडे, उमाशंकर, रामलखन, वीरेंद्र, अनुज, बब्लू, रामफेर और दूसरे पक्ष के सतीश चंद्र, रामफेर, प्रमोद आदि में किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस व परिजनों ने घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया है। घायल रामफेर पुत्र बाबादीन, सतीशचंद्र पुत्र रामदेव की हालत गंभीर होने पर इन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। यहां से रामफेर को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

एक माह पूर्व भी हुआ था विवाद : करीब तीन माह पूर्व गांव में एक मंच द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों की मानें तो एक माह पूर्व हुए इसी तनातनी के चलते इन लोगों में पहले भी विवाद हुआ था। जिसपर तत्कालीन कोतवाल टिकैतनगर ने दोनों ही पक्षों को कोतवाली में बुलाकर समझौता करा दिया था। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवाद शुक्रवार को हुई मामूली बातों से शुरू हुआ है। पूर्व की बातों से इसका कोई सम्बन्ध नही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें