खोया, दूध, नमकीन व मसालों के लिए गए 10 नमूने
Barabanki News - बाराबंकी में होली और रमजान के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग छापेमारी कर रहा है। टीम ने विभिन्न स्थानों से नमकीन, दूध, खोया और अन्य सामग्री के नमूने लिए हैं। फफूंद लगे 60 किलोग्राम मसाले और 370 किलोग्राम कचरी-पापड़ मौके पर नष्ट किए गए।

बाराबंकी। होली व रमजान में खाद्य पदार्थों की सामग्री में मिलावट खोरी की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग गठित टीमों ने छापेमारी कर खोया, दूध, नमकीन व मसाले के 10 नमूने भर जांच के लिए भेजा है। फफंूद लगे मिले कचरी-पापड़, छेना को नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा, डॉ. अंकिता यादव की टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की।
टीम ने जैनुल किराना स्टोर बिलौली बाज़ार फतेहपुर से नमकीन, लखपेड़ाबाग से नादा मसाले की सौंफ, कुर्सी मंडी फतेहपुर से दूध, विशुनपुर खोया भट्ठी से खोया, आमिर जनरल स्टोर जहागीराबाद से कचरी, अंश यादव दूध डेरी माती से क्रीम, लवकुश डेरी दारापुर कुर्सी से पनीर, शरीक किराना स्टोर कुर्सी से कचरी, हिंदुस्तान स्वीट हाउस सिरौलीगौसपुर से छेना व शाजाद किराना स्टोर बदोसराय से पापड़ का नमूना भरा। जांच के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कुल 60 किग्रा खोया व 250 लीटर दूध बदबूदार होने के कारण, फफूद लगे खड़े मसाले 60 किग्रा, कचरी व पापड़ 370 किग्रा., छेना -90 किग्रा मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 20 बोरी पापड़ सीज़ कर विक्रय से प्रतिबंधित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


