जंगल के प्रहरियों का किया गया सम्मान

Mar 02, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - बाराबंकी के न्यामतपुर जंगल को ईको पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। वन विभाग के वॉचर्स ने होली मनाई, जहां उन्हें ऑर्गेनिक सब्जियां दी गईं। फोटोग्राफर नवीन बनौधा ने वन प्रबंधन की चुनौतियों पर चर्चा की। ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम की सराहना की और युवाओं को प्रेरित किया।

जंगल के प्रहरियों का किया गया सम्मान

बाराबंकी। जिले को ईको पर्यटन में नए मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाला 300 हेक्टेयर में फैले न्यामतपुर जंगल वाचर्स को डब्ल्यूएलसी व हरी ताजी संस्था द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया। वन विभाग में सबसे निचले पायदान पर कार्य करने वाले जिनको माहवार 5980 रु मानदेय मिलता है, उनके साथ होली का त्यौहार मनाया गया। वेटलैंड संरक्षणकर्ता व वन्यजीव फोटोग्राफर नवीन बनौधा व विपिन वर्मा ने होली की टीशर्ट व गुझिया देकर सम्मानित किया। इस दौरान नवीन बनौधा ने फारेस्ट वाचर्स को उनके दायित्व और चुनौतियों की जानकारी साझा की। साथ ही क्षेत्र में वन प्रबंधन समिति या बायोडायवर्सिटी समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय ग्राम प्रधान सुरेश वर्मा से भी चर्चा की।

नवीन बनौधा ने बताया कि जंगल बहुत समृद्ध है, जहां 125 से ज्यादा पक्षियों और 40 से अधिक तितलियों के साथ चीतल, काकड़, सियार, स्याही, अज़गर कई तरह के सांप को भी देखा जा सकता है। मौके पर ऑर्गेनिक खेती से जुड़े विपिन वर्मा की फर्म हरी-ताज़ी द्वारा वाचर्स को ऑर्गेनिक सब्जियां उपहार स्वरूप दी गई। होम-स्टे, वाचर्स के लिए आवश्यक संसाधन, ईको पर्यटन से रोजगार के अवसर को कैसे तलाशा जाय आदि पर भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार न्यामतपुर फॉरेस्ट में ईको पर्यटन की संभावनाएं बन विभाग द्वारा तलाशी जा रही हैं, जिस पर बहुत जल्द ठोस कार्य किए जाने हैं। वाचर्स ने इस तरह के अनोखे और पहली बार किए गए कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की। ग्राम प्रधान सुरेश वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा दायक कार्यक्रम बताया और आश्वासन दिया कि भविष्य के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।