Barabanki News: ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए मिलेगा अनुदान
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Barabanki News: बाराबंकी में जिला उद्यान विभाग किसानों को डै्रगन फ्रूट की खेती के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दे रहा है। किसान शेष खर्च स्वयं वहन करेंगे। आवेदन मांगे गए हैं, और चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। लक्ष्य और आवेदन की अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।

Barabanki News: बाराबंकी। जिला उद्यान विभाग डै्रगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के किसानों को अनुदान दे रहा है। प्रत्येक एकड़ पर 10 हजार रुपये विभाग देगा शेष खर्च किसान स्वयं वहन करेंगे। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। लक्ष्य व आवेदन की तिथि निर्धारित नहीं है। पहले आओ- पहले पाओ की तर्ज पर किसानों का चयन किया जाएगा।


