होली पर यात्रियों की उमड़ रही भीड़ बसों में बैठने तक नहीं मिल रही जगह
Barabanki News - बाराबंकी में होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ बस स्टेशन पर उमड़ आई है। बसों में सीटें फुल होने पर यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। डग्गामार वाहन मनमाना किराया वसूल रहे हैं। परिवहन विभाग ने 115 बसों के चालक परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं और अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

बाराबंकी। होली पर गैर जनपद व प्रदेशों से लोग घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को बसों में सीटें फुल होने पर यात्री खड़े खड़े यात्रा करते दिखे। बसों की कमी को देखते हुए डग्गामार वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। बाराबंकी डिपो की ओर से सभी अनुबंधित 115 बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बस रुकते ही दौड़ पड़ती है भीड़: बाराबंकी से गैर जनपदों के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ शहर के पुराने व नए बस स्टेशन पर शनिवार को देखने को मिली।
लखनऊ, गोण्डा, बहराइच व अयोध्या जाने वाली बस रुकते ही लोग चढ़ने के लिए सामान लेकर दौड़े रहे। सीट मिलना दूर खड़े होने तक की जगह बसों में नहीं मिल रही थी। कई लोग पूरे परिवार के साथ होने पर टैम्पो, टाटा मैजिक व अन्य निजी वाहनों को बुक कर जाते दिखे। संशाधनों की कमी का फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वूसलते रहे। आठ मार्च तक के लिए चालक परिचालकों की छुट्टियां निरस्त: परिवहन विभाग द्वारा बाराबंकी डिपो में संचालित 115 बसों के चालक व परिचालकों के अवकाश 28 फरवरी से आठ मार्च तक निरस्त कर दिए गए हैं। इन 11 दिनों के लिए बाराबंकी डिपो पूरी तरह से अलर्ट रहेगा। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि चालक-परिचालक को एक रूट पर जाने के लिए यदि देर रात को भी 22 यात्रियों की संख्या तक हुई तो उसके लिए स्पेशल बस भेजी जाएगी। होली त्योहार को लेकर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। 115 बसें डिपो में हैं। सभी रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाने के अलावा जिस स्थान के लिए 22 से ज्यादा यात्री मिलते हैं तो रात को भी उस रूट पर बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। - एके अवस्थी, केंद्र प्रभारी बाराबंकी डिपो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



