
रैली निकाल कर ओटीएस के लिए किया जागरूक
Barabanki News - सूरतगंज में बिजली उपभोक्ताओं को पुराने बकायों से राहत देने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शुरू की गई राहत योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए थी। उपभोक्ताओं को समय पर रजिस्ट्रेशन कर अधिकतम छूट का लाभ उठाने की अपील की गई।
सूरतगंज। बिजली उपभोक्ताओं को पुराने बकायों से राहत दिलाने और उन्हें समय रहते लाभ देने के उद्देश्य से कस्बा सूरतगंज में बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। आगामी एक दिसंबर से शुरू होने वाली पहले आएं, ज्यादा लाभ पाएं बिजली बिल राहत योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस रैली का नेतृत्व अवर अभियंता शैलेंद्र यादव ने किया। कस्बा सूरतगंज में बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों, मोहल्लों और गलियों से होते हुए निकली।
बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के जरिए उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देते हुए विभागीय टीम ने लोगों से अपील की कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन कर अधिकतम छूट का फायदा उठाएं। अवर अभियंता शैलेंद्र यादव ने बताया कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शुरू की जा रही यह राहत योजना बकायेदार उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से बड़ी राहत देगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बकाया पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी मिलेगी। जिससे उनका भारी भरकम बिल काफी कम हो जाएगा। साथ ही मूलधन पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है। पहले चरण में 25 फीसद छूट, दूसरे चरण में 20फीसद छूट तीसरे चरण में 15 प्रतिशत छूट इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिजली चोरी से संबंधित मामलों में भी राजस्व निर्धारण की धनराशि पर चरणबद्ध छूट लागू की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




