Barabanki News: 1.51 करोड़ में हुई बड़े तालाब की नीलामी

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: जैदपुर के चर्चित बड़े तालाब की नीलामी बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई। शमशुल हक अंसारी ने 1.51 करोड़ की बोली लगाकर ठेका लिया। इस प्रक्रिया में तहसीलदार न्यायिक और अन्य अधिकारी शामिल थे। नीलामी शांति पूर्वक संपन्न हुई और विजेता को 30 दिनों के भीतर 50 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी।

Barabanki News: 1.51 करोड़ में हुई बड़े तालाब की नीलामी

Barabanki News: जैदपुर। कस्बे के चर्चित बड़े तालाब की नीलामी बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। जैसे-जैसे नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ी, लोगों की निगाहें बोली पर टिक गई। अंत में शमशुल हक अंसारी ने 1.51 करोड़ की बोली लगाकर बड़े तालाब को ठेका अपने नाम कर लिया। नगर पंचायत कार्यालय में होने वाली बड़े तालाब की नीलामी को लेकर सुबह से ही लोग जानकारी लेने में जुटे रहे। दोपहर बाद तहसीलदार न्यायिक आकाश पांडे, अधिशाषी अधिकारी डा. अनुपम सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि दाउद अलीम की मौजूदगी में दस सालों के लिए बड़े तालाब की नीलामी की प्रक्रिया शुरु हुई। चर्चित बड़े तालाब की नीलामी लंबे समय से लोगों के बीच कौतूहल का विषय रही है।

पांच लाख रुपए की धनराशि जमा करके लोगों ने बड़े तालाब की नीलामी में बोली लगानी शुरू की। धीरे धीरे बोली बढ़ती गई और कस्बे के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी शमशुलहक अंसारी ने 1.51 करोड़ की बोली लगाकर बड़े तालाब को ठेका अपने नाम कर लिया। इस संबध में अधिशासी अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने बताया कि बड़े तालाब की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। तीस दिनों के अंदर पचास प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। नीलामी बोली शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: 1.51 करोड़ में हुई बड़े तालाब की नीलामी