दुष्कर्म के प्रयास में सुलह न करने पर पीड़िता को पीटा
Barabanki News - सुबेहा के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी शुभम तिवारी जेल से निकलने के बाद पीड़िता पर सुलह के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।
सुबेहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। जेल से आने के बाद आरोपी व उसके परिजनों ने रास्ते में पीड़ित किशोरी को रोककर सुलह के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दो साल पहले एक किशोरी के साथ गांव के ही शुभम तिवारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने में आरोपी भाग गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी शुभम तिवारी को जेल भेजा था। अब शुभम जेल से छूट कर आया है लेकिन उसकी हरकतें कम नहीं हुईं। किशोरी का आरोप है कि शुभम उसे आए दिन परेशान करता है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थी। गांव के पास ही चौराहा पर शुभम इसका भाई शिवा तिवारी व पिता रामकुमार तिवारी मिल गए। वह तीनों मुकदमा में समझौता के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़िता व उसके पिता द्वारा इस मामले में समझौता किये जाने से मना किये जाने पर आरोपी, उसके भाई व पिता ने उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर पिता-पुत्री को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




