मुकदमा दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे आरोपी

Feb 16, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - सूरतगंज में डॉक्टर गोविंद वर्मा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 9 फरवरी को डॉक्टर की कार पर हमला किया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। डॉक्टर ने एसपी से भी शिकायत की है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे आरोपी

सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में करीब आठ दिन पहले एक चिकित्सक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी द्वारा धमकी भी दी जा रह है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी। नौ फरवरी को हुई थी घटना: अमेरा गांव निवासी डा. गोविंद वर्मा एक निजी चिकित्सक हैं। नौ फरवरी की रात वह अपनी क्लीनिक से अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। इनका आरोप था कि रास्ते में कार सवार कुछ लोग खड़े थे।

विपक्षी ने कार रोकने का इशारा किया। जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो विपक्षी ने तमंचों से उनपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने लगी। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित चिकित्सक गोविंद वर्मा ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। इसके बावजूद सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस की ढिलाई से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। डॉ. गोविंद वर्मा का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;