Barabanki News: घर में घुसकर मारपीट, दी गई हत्या की धमकी, केस दर्ज
Barabanki News: बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक केघर में घुसकर मारपीट, दी गई हत्या की धमकी, केस दर्ज

Barabanki News: बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। युवक घर में घुसा तो हमलावर अंदर पहुंच गए। मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलखरा गांव निवासी शाकिब ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सात अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर लेटा था। तभी गांव के महमूदुल हसन, तारिक शफीक, शाह आलम उर्फ शाहू और तीन अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जान बचाकर घर में घुसने पर हमलावर घर के अंदर भी घुस आए और मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी चले गए।
आरोप और धमकी
पीड़ित का आरोप है कि उसी रात करीब 11:30 बजे आरोपी करीब 10 अज्ञात लोगों के साथ दोबारा पहुंचे और जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों के हाथ में असलहे थे। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास है।
न्यायालय में प्रार्थना पत्र
पीड़ित ने बताया कि उसने आठ अप्रैल को जिला अस्पताल में अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया था और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


