प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे 11 परीक्षार्थी

Mar 08, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में आयोजित की गई। कक्षा छह में 68 और कक्षा नौ में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 11 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रियंका शुक्ला और अन्य अधिकारियों ने की।

प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे 11 परीक्षार्थी

बाराबंकी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में हुई। इसमें 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा अटल आवासीय विद्यालय अमराईकला, रुदौली, अयोध्या में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग को बनाया गया था। इसें कक्षा छह में 68 व कक्षा नौ में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें कक्षा छह में चार व कक्षा नौ में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रियंका शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त अमित प्रकाश, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन शुक्ला की उपस्थिति में परीक्षा कराई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।