470 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Feb 24, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी में एएनटीएफ ने सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 470 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 94 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ सफदरगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बाइक से हेरोइन बेचने के लिए आए थे।

470 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 470 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतर राष्ट्रीय कीमत करीब 94 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सफदरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएनटीएफ लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव ने सोमवार की शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चंदवारा गांव मोड़ के पास छापा मारकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता देवी प्रसाद पुत्र स्व. रामबहादुर निवासी ग्राम याकूतगंज थाना जैदपुर व अनिल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ताड़पुरवा थाना जैदपुर बताया।

जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 470 ग्राम हेराइन बरामद हुई। इसकी अंतर राष्ट्रीय कीमत करीब 94 लाख रुपये बताया गया है। टीम के प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ सफदरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने बताया कि वह दोनों पार्टनर हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अपनी बाइक से हेरोइन बेचने के लिए बाइक से आए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।