वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
Barabanki News - निन्दूरा के कंपोजिट विद्यालय उमरा में वार्षिक उत्सव और रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर और प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिए गए। कक्षा आठ के छात्रों को विदाई दी गई।

निन्दूरा। विकास खंड निन्दूरा के कंपोजिट विद्यालय उमरा में मंगलवार को वार्षिक उत्सव व रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर व प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सभी बच्चों को उनके रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए तथा कक्षा आठ के छात्रों को विदाई दी गई।कक्षा छह, सात व आठ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रा निशि को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापिका
ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संदीप वर्मा, अल्का मिश्रा, अंजू शर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


